नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के जावद तहसील अंतर्गत आलोरी गरवाड़ा में 10 मई रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गोमाबाई नेत्रालय, नीमच द्वारा बड़ा बॉस चारभुजा मंदिर परिसर में लगाया जाएगा। शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच कर आवश्यक उपचार एवं ऑपरेशन संबंधी सलाह दी जाएगी। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण सहित गोमाबाई नेत्रालय में निर्धारित तिथि पर पूरी तरह निःशुल्क किए जाएंगे। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जाएंगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंखों की जांच करवाने और इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने की अपील की है। मरीजों से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाने का अनुरोध किया गया है।