नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में भारत विकास परिषद् शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर का CSV अग्रोहा भवन में भव्य समापन हुआ। शिविर में 150 से अधिक बालिकाओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा, लाठी एवं तलवार संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में 8 से 19 वर्ष की बालिकाओं ने प्रशिक्षिका पूजा चित्तोड़ा के मार्गदर्शन में सीखे गए कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। सफेद कुर्ते और नारंगी दुपट्टे में सजी बालिकाओं ने पारंपरिक शस्त्र संचालन से साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। समारोह में अतिथियों ने बेटियों के सशक्तिकरण की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया। प्रतिभागी बालिकाओं को प्रशंसा पत्र एवं लाठी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, परिषद् पदाधिकारी, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।