नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में दिगंबर जैन समाज द्वारा निर्मित आचार्य शांतिसागर संत निलय भवन के लोकार्पण समारोह का शुभारंभ 12 मई से होगा। आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं सुमित सागर महाराज के मार्गदर्शन तथा मुनि वैराग्य सागर महाराज व मुनि सुप्रभ सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। समाज अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर्स ने बताया कि 17 माह 20 दिन में लाल पत्थरों से तीन मंजिला संत निलय भवन का निर्माण किया गया है, जिसमें साधु-संतों के विश्राम हेतु आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मंगलवार सुबह 7 बजे दिगंबर जैन मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मांगलिक भवन पहुंचेगी। समारोह के दौरान प्रवचन, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाआरती एवं वात्सल्य भोज सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।