आयुर्वेद पर गर्व करें और उसी अनुसार करें उपचार : डॉ. आशीष जोशी ने गुरु सानिध्य शिविर में दिया संदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | धन्वन्तरी पीठम निपानिया में चल रहे गुरु सानिध्य प्रशिक्षण शिविर में देशभर से आए 25 से अधिक वैद्य आयुर्वेद उपचार और औषधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर के दूसरे दिन नीमच के शल्य चिकित्सक एवं आरोग्य भारती मालवा प्रांत के प्रथमोपचार प्रमुख डॉ. आशीष जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैद्यों को अपनी चिकित्सा पद्धति पर गर्व करना चाहिए और उसी अनुसार रोगियों का उपचार करना चाहिए। डॉ. जोशी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए प्रसन्न रहना और संतुलित जीवनशैली अपनाना जरूरी है। उन्होंने रसोईघर में उपयोग होने वाले मसालों को सबसे बड़ा औषधि केंद्र बताया। कार्यक्रम में वैद्यों ने अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका समाधान किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश चौधरी, सुधा महावर, कैलाश बाहेती, प्रो. आशीष सोनी और नेपालसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Top