रथ यात्रा व सम्मान समारोह आज, वैराग्य सागर महाराज ने दिया आत्मशांति का संदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित संत आवास लोकार्पण समारोह के तहत धर्मसभा में मुनि वैराग्य सागर महाराज ने मातृशक्ति को आत्मचिंतन और संयम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं दूसरों की चिंता छोड़ स्वयं की आत्मा में ध्यान दें, तभी आत्मकल्याण और शांति का मार्ग मिल सकता है। परिवार में समता भाव, संयम और प्रसन्नता बनाए रखने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। मुनिश्री ने कहा कि महिलाओं को नवकार मंत्र, सामायिक और तप साधना को जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने दुष्ट संगति, पराई संपत्ति और पराई स्त्री के मोह से दूर रहने की सीख देते हुए त्याग और संस्कारों को आत्मकल्याण का आधार बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि मंगलवार सुबह 7 बजे भव्य रथ यात्रा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Top