घंटाघर श्री शनि मंदिर में 16 शनिवार जयंती महोत्सव, भव्य श्रृंगार और विशाल भंडारे का आयोजन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के अति प्राचीन घंटाघर स्थित शनि मंदिर में 16 मई 2026, शनिवार को 16 शनिवार जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में शाम 6:30 बजे भगवान शनि महाराज का विशेष शाही फूलों एवं आकर्षक लाइटिंग से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शाम 7:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा, जिसमें धर्म प्रेमी जनता को प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाआरती और भंडारे का धर्म लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

Top