कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 130 शिकायतें, कई मामलों में मौके पर दिए निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 130 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव और अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश मौजूद रहे। ग्राम सेमली चंद्रावत के ग्रामीणों द्वारा तालाब की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। नवलपुरा के ग्रामीणों की शिकायत पर रूढ़िगत रास्ता खोलने के लिए राजस्व टीम भेजने के आदेश दिए गए। बीमार मजदूर को रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई में विभिन्न गांवों और शहरों के नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Top