आप अपनी चिकित्सा  पद्धति पर गर्व करें   धन्वन्तरी पीठम निपनिया के  गुरु सानिध्य प्रशिक्षण में डॉ. आशीष जोशी ने कहा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | शिविर के दूसरे दिन नीमच के प्रतिष्ठित शल्य चिकित्सक और आरोग्य भारती के मालवा प्रांत के प्रथमोपचार प्रमुख   डॉ .आशीष जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों  को संबोधित करते हुए  आयुर्वेद के जनक भगवान् धनवन्तरी के अवतरण से लेकर चरक और सुश्रुत संहिता की रचना का  विस्तार पूर्वक परिचय दिया | आपने कहा कि देश में सभी चिकित्सा पद्धतियों को एकीकृत करके एक समन्वित चिकित्सा पद्धति विकसित करने पर कार्य चल रहा है | लेकिन आप लोगों का यह दायित्व है कि आप अपनी चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद पर गर्व करें और उसी के अनुसार अपने रोगियों की चिकित्सा करें | यदि आप अपनी चिकित्सा पद्धति से संतुष्ट और प्रसन्न होंगे तभी आप अपने रोगियों से प्रसन्नतापूर्वक बात कर पायेंगे | आपने कहा कि जीवन में प्रसन्न रहना सबसे महत्वपूर्ण है |  कार्यक्रम के प्रारम्भ में ओमप्रकाश चौधरी ने डॉ . आशीष जोशी का परिचय उपस्थित वैद्यों  से कराया | सभी वैद्यों ने अपना परिचय और अपने चिकित्सा  क्षेत्र की जानकारी दी |  इस अवसर पर में सुश्री सुधा महावर , कैलाश बाहेती , प्रो. आशीष सोनी ,नेपालसिंह आदि  उपस्थित थे |

Top