नीमच टुडे न्यूज़ | जावद फंटा नेशनल हाईवे स्थित अग्रवाल वेयर हाउस क्षेत्र से 14 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। बालक की पहचान वीर मेघवाल, पिता विक्रम मेघवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह सुबह लगभग 10:45 बजे बिना बताए घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस और आमजन से मदद की अपील की है। परिजनों ने बताया कि बालक के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करें। यदि किसी व्यक्ति को उक्त बालक दिखाई दे तो वह दिए गए मोबाइल नंबर 99265 21913 पर सूचना दें। पुलिस भी मामले में तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान चलाया जा रहा है।