नीमच टुडे न्यूज़ | केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की नीमच प्रथम खंड टीम ने मोरवन-डीकेन रोड पर कार्रवाई करते हुए 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम और एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 28 मई को विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई। सीबीएन अधिकारियों ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने लगा। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। तलाशी में मोटरसाइकिल के साइड बॉक्स में छिपाकर रखी गई अफीम बरामद हुई। जब्त सामग्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कब्जे में लिया गया। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है।