नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब नीमच के युवा तैराक राज्य स्तर पर दम दिखाएंगे। बुधवार को जिला तैराकी संघ की टीम 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए रीवा रवाना हुई। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह और आत्मविश्वास नजर आया। 30 मई से 3 जून तक आयोजित होने वाली इस चैम्पियनशिप में प्रदेशभर के तैराक विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। नीमच के खिलाड़ी फ्री स्टाइल, बेक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्ट्रोक जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्रों में जमकर तैयारी की और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया। इस दौरान जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, मोहनसिंह गेहलोत, राकेश बंसल, राजेश वर्मा, सचिव तरुण ओझा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। टीम मैनेजर रविंदर कुमार सोनी खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए।