प्रो. राजेंद्र गुजेटिया बने प्रांतीय शासकीय प्राध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रांतीय शासकीय प्राध्यापक संघ, भोपाल द्वारा सत्र 2026-27 के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नीमच में पदस्थ एसोसिएट प्रोफेसर (गणित) डॉ. राजेंद्र कुमार गुजेटिया को संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति पर जिले के प्राध्यापकों में हर्ष का वातावरण है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अनिल जैन (मनासा) एवं डॉ. आर.सी. जैन (नीमच) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव पद पर डॉ. संजय जोशी (नीमच) तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. सी.पी. पंवार (नीमच) को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव पद पर प्रो. आशीष सोनी (जीरन) को मनोनीत किया गया है। सह सचिव के रूप में प्रो. सुनील कुमार (नीमच), डॉ. शिल्पा राठौर (रामपुरा) एवं प्रो. हीर सिंह (नीमच) को शामिल किया गया है। नियुक्तियों पर शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Top