नीमच टुडे न्यूज़ | कांग्रेस भी अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट और मजबूत करने के लिए अब भाजपा की राह पर चल पड़ी है। अब कांग्रेस भी प्रशिक्षण महाभियान शुरू करने जा रही है। इसकी शुरूआत नीमच जिले से हो रही है। 2 और 3 जून को नीमच के आलीशान होटल मंगलम में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। इस शिविर में नगर अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष का शामिल किया जाएगा। कुल 105 लोग ट्रेनिंग लेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के मप्र प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही नीमच जिले के कार्यकर्ताओं से दोनों मुलाकात भी करेंगे। जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की सारी तैयारी भोपाल से आई टीम कर रही है। दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर है। नगर अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष दो दिन तक ट्रेनिंग कैंप में ही रहेंगे।