मन की बात से बदल रहा है देश, ग्राम कानाखेड़ा में सांसद सुधीर गुप्ता ने सुनी मन की बात | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | भाजपा किसान मोर्चा द्वारा नीमच जिले में 100 स्थानों पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रखा गया। जिले में पहली बार हुआ जब शहरों से लेकर गांवों के खेत-खलिहानों तक मन की बात सुनी गई। सांसद सुधीर गुप्ता ने नीमच जिले के ग्राम कानाखेडा पहुंचकर मन की बात सुनी।  सांसद सुधीर गुप्ता कानाखेड़ा के और बालाजी कुडी पहुंचकर  ग्रामीणों के साथ मन की बात कार्यक्रम का पूरा प्रसारण सुना। बाद में सांसद सुधीर गुप्ता नीमच टुडे से बात करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से देश बदल रहा है। विचारों मे परिवर्तन आ रहा है और लोग प्रधानमंत्री के मन की बात से जुड़ रहे हैं। मन की बात में छोटे-छोटे गांवों की बात होती, महिलाओं के उत्थान की बात होती है और विद्यार्थियों की बात होती है।

Top