नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच अखिल भारतीय नायक महासभा की जिला नीमच टीम ने समाज सुधार की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए एक विवाहित जोड़े का घर पुनः बसाने का कार्य किया। प्रदेश अध्यक्ष भगतराम नायक के नेतृत्व में आयोजित समाज बैठक में पारिवारिक विवाद के चलते अलग हुए दो जोड़ों के मामलों पर समझाइश और आपसी सहमति से निर्णय लिया गया। जानकारी अनुसार मंदसौर जिले के लसुडिया राठौड़ निवासी राजू नायक के पुत्र-पुत्री तथा नीमच जिले के रावनरूंडी निवासी मुकेश नायक के पुत्र-पुत्री का आटेसाटे विवाह हुआ था। विवाद के चलते रिश्तों में दूरियां आ गई थीं। समाज की पहल पर प्रीति और विक्रम ने पुनः वैवाहिक जीवन शुरू करने पर सहमति जताई, जबकि तारा और पंकज ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। समाजजनों ने बिना किसी आर्थिक लेनदेन के हुए इस फैसले की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।