मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रदेश के मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने बुधवार को मंत्रालय भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में वर्षा पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों, समर्थन मूल्य पर उपज के सुरक्षित भंडारण और किसानों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर उद्योगों को बढ़ावा देने तथा बैंक ऋण फाइनेंसिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, मत्स्य पालन, जलाशयों में केज स्थापना, राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण तथा पीएम राहत एवं राहवीर योजना की समीक्षा की गई। नीमच एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Top