गोमाबाई नेत्रालय में आंख के पर्दे का सफल ऑपरेशन, मरीज की लौटी रोशनी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच राजस्थान के झालावाड़ जिले के ग्राम खानपुर निवासी 42 वर्षीय रामहेत पिता बलरामजी की आंखों की रोशनी गोमाबाई नेत्रालय में सफल ऑपरेशन के बाद वापस लौट आई। लंबे समय से आंख के पर्दे (रेटिना) की गंभीर समस्या से पीड़ित रामहेत की एक आंख की दृष्टि लगभग समाप्त हो चुकी थी, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर कई जगह उपचार कराया, लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं मिला।

लगातार कमजोर होती दृष्टि के कारण रामहेत मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगे थे। इसी दौरान उन्हें नीमच स्थित गोमाबाई नेत्रालय की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए यहां लेकर पहुंचे। नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गहन जांच और परीक्षण के बाद आंख के क्षतिग्रस्त पर्दे का जटिल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर मरीज की आंख का विजन सुरक्षित किया। उपचार के बाद अब रामहेत पहले की तरह स्पष्ट रूप से देख पा रहे हैं और अपने दैनिक कार्य भी आसानी से करने लगे हैं। रामहेत और उनके परिवार ने गोमाबाई नेत्रालय की आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों और रियायती दरों पर उपलब्ध उपचार सेवाओं की सराहना करते हुए नेत्रालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Top