होटल, रेस्टोरेंट और मेरिज गार्डन में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल अनिवार्य, कलेक्टर ने दिए निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट, मेरिज गार्डन और ढाबा संचालकों को फायर सेफ्टी ऑडिट एवं मॉकड्रिल अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल के दौरान सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर किया जाए। साथ ही विद्युत सुरक्षा ऑडिट कर पुरानी वायरिंग और विद्युत उपकरणों की जांच भी करवाई जाए। लेक्टर ने सुरक्षित प्रवेश-निकासी, वैकल्पिक आपात मार्ग और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा मानकों और स्वच्छता का पालन करने पर भी जोर दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से आगंतुकों का रिकॉर्ड और पहचान पत्र व्यवस्थित रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। विदेशी मेहमानों की जानकारी सी-फॉर्म के माध्यम से संबंधित थाने को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

Top