21 जून को नीमच में होगी NEET-UG पुनः परीक्षा, 926 परीक्षार्थी होंगे शामिल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 की पुनः परीक्षा 21 जून को नीमच जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसमें कुल 926 परीक्षार्थी शामिल होंगे। श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में 456 और स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज में 470 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली, जनरेटर, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पेयजल और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर समन्वयक प्रियदर्शन गर्ग ने बताया कि परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र के साथ फोटो और पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

Top