जनसुनवाई में 130 आवेदनों पर सुनवाई, बुजुर्ग दंपती को भरण-पोषण दिलाने के निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 130 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में ग्राम गिरदौड़ा के एक बुजुर्ग दंपती ने भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम नीमच को भरण-पोषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे आवेदकों ने भूमि विवाद, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा और अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए इधर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीमच  पराग जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत सर्पदंश से मृत आम्बा निवासी शिवलाल पिता भेरूलाल के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह राशि मृतक की पत्नी पिंकीबाई को प्रदान की जाएगी।

Top