सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल ने प्रथम प्रयास में दोनों ग्रुप किए उत्तीर्ण | @NeemuchToday
नीमच टुडे न्यूज | नीमच शहर की प्रतिभाशाली छात्रा प्रतीति बंसल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही दोनों ग्रुप (Both Groups) उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रतीति ने परीक्षा में कुल 327 अंक प्राप्त किए, जबकि कॉस्टिंग विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 86 अंक अर्जित किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। प्रतीति, राजेश बंसल (भटकन) की पुत्री हैं। उन्होंने इससे पहले भी कक्षा 12वीं के बाद प्रथम प्रयास में ही सीए फाउंडेशन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। लगातार दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पहली ही कोशिश में सफलता प्राप्त कर उन्होंने मेहनत, अनुशासन और लगन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी इस उपलब्धि को शहर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। परिजनों और परिचितों ने प्रतीति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी है।
Top