नशामुक्त भारत अभियान के तहत 150 से अधिक मास्टर वॉलंटियर्स को मिला प्रशिक्षण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा वाल्मी संस्था के माध्यम से संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष, नीमच में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित 150 से अधिक मास्टर वॉलंटियर्स को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों एवं विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने नशे की रोकथाम, जनजागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य तथा सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। नवागत डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री श्रुति भयड़िया ने युवाओं को गलत संगत से बचाने और समाज में निरंतर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारी संस्थान एवं एल्कोहॉलिक्स एनोनिमस के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षित मास्टर वॉलंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक विनीत दुबे ने किया।

Top