नीमच टुडे न्यूज़ | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को लायन डेन नीमच में जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी राजेश व्यास, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और योग प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता से प्रसारित योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। सभी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। वहीं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है तथा सभी नागरिकों को नियमित योग करना चाहिए।