मजबूत संगठन से ही प्रदेश में बदलाव संभव : जितेंद्र सिंह तोमर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | मंदसौर आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत मंदसौर में रतलाम संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सम्मान के मुद्दों को लेकर भव्य बदलाव पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठन की मजबूती से ही मध्यप्रदेश में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 55 जिलों में संगठन सक्रिय है तथा आगामी महीनों में विधानसभा और वार्ड स्तर तक समितियों का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सहप्रभारी प्रवीण झा, अखिलेशपति त्रिपाठी, नवीन अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आमजन के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

Top