युवा संगम रोजगार मेले में 196 युवाओं का चयन, 32 को मौके पर मिले ऑफर लेटर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | रामपुरा शासकीय आईटीआई रामपुरा में बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय नीमच द्वारा युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 292 युवक-युवतियों ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया। कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। चयन प्रक्रिया के दौरान 196 अभ्यर्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 अभ्यर्थियों को कार्यक्रम स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। रोजगार मेले में युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी भी दी गई। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा बेरोजगारी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Top