जैन सोशल ग्रुप "नीमच संस्कार" ने मनाया गौसेवा – करुणा का उत्सव | सेवा, संस्कार और समर्पण का अनुपम संगम। @neemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जैन सोशल ग्रुप "नीमच संस्कार" द्वारा आज "गौसेवा – करुणा का उत्सव" का आयोजन भावपूर्ण और भव्यता के साथ जैन गौशाला, चैनपुरा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने अपने परिवार सहित सहभागी बनकर गौसेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह 8:30 बजे सभी सदस्य संगठित रूप से गौशाला पहुँचे और हरी सब्ज़ियों एवं ताज़ी रोटियों को गौमाताओं को अर्पण किया गया। आयोजन ने जीवदया की भावना को सजीव कर समाज में करुणा, अहिंसा और मानवीय संवेदनाओं को एक नई ऊँचाई दी।

इस अवसर पर सदस्यों ने एक स्वाभाविक संदेश दिया —
"जो दया और धर्म अपनाएंगे, वही सच्चे अहिंसक कहलाएंगे।"

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे पुण्य आयोजन में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा दी गई।

"करुणा के रंग, संस्कार के संग" — यही है 'नीमच संस्कार' की विशेष पहचान

Top