BIG NEWS :- हमारी अधूरी कहानी…. और जीवन खत्म ! प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने मौत को लगाया गले- सुसाइड नोट में लिखी जीवन की सच्चाई, पढ़े पूरा मामला...| @NeemuchToday

प्रेम-प्रसंग में एक प्रेमी ने भी जान कुर्बान कर दी। मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा.. प्रेम कहानी बयां की और मौत का गले लगा लिया। 

नीमच टुडे न्यज | जिले के आनंदीपुरा गांव में 26 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम कमलेश मेघवाल था। वह 10 महीने बाद घर लौटा था प्रेम विवाह करने के लिए वहां घर से भागा था लेकिन जब प्रेमिका साथ नहीं थी तो उसने घर आकर मौत को गले लगा लिया।  कमलेश के भाई  हरीश  ने बताया  कमलेश मेरा छोटा भाई था। उसने कोर्ट मैरिज की थी। रविवार रात 9 से 10 बजे के बीच वह घर आया था। उसने 10-15 मिनट हमसे बात की है। उसके साथ जो घटना हुई है, वह हमें बताई। कुछ देर बाद उसका जी घबराने लगा और कहा- मुझे थोड़ा पानी पिला दो। पानी पिलाने के बाद उसका जी घबराया। उसने उल्टी की तो हम  उसे मनासा हॉस्पिटल ले गए। वहां जाकर पता चला कि उसने सल्फास की गोली खा रखी थी। मनासा से उसे नीमच रेफर कर दिया गया। नीमच इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले कमलेश के पास एक डायरी मिली, जिसमें मौत का जिम्मेदार प्रेमिका के माता-पिता को बताया। डायर में कमलेश ने प्यार और धोखा का जिक्र किया है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  मृतक प्रेमी- कमलेश मेघवाल--

जिस दिन से जुदा वह मुझसे हुई, इस दिल ने धड़कना छोड़ दिया-
जिस दिन से जुदा वह मुझसे हुई, इस दिल ने धड़कना छोड़ दिया। इंतजार में बैठा था कि कभी एक बार फिर दिल की कलियां खिल जाएं। मैं किसी के दबाव में नहीं हूं, लेकिन मेरे साथ धोखा हुआ है। धक्का दे देना, लेकिन धोखा मत देना। डायरी में कमलेश ने भूरालाल मीणा का नाम लिखा। फिर लिखा- प्यार एक बार होता है, बार-बार नहीं। ऐसा नहीं है कि मैं लड़की के चक्कर में आत्महत्या कर रहा हूं। यह प्यार में दिया हुआ वचन है। मैं जिस्म का भूखा नहीं हूं, उसके प्यार से ही संतुष्ट था। लड़कियां तो बहुत हैं दुनिया में, लेकिन मुझे चाहत है उसकी, M.K. उसके बिना एक पल भी जीना मुश्किल है। 

सुसाइड नोट -

प्रेमिका की कर दी दूसरी शादी -
डायरी में लिखा- लड़की को उसके माता-पिता ने पैसे लेकर दूसरी जगह शादी कर दी। अब भी हम पर उलटा दावा कर रहे हैं कि लड़की हमारे पास नहीं है। मेरे घरवालों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। लड़की उनके पास ही है। मैंने पता कर लिया है ।भूरा ने मेरी दुनिया उजाड़ दी। कानून से हाथ जोड़कर विनती है कि उसे ऐसी सजा मिले कि सात जन्म तक याद रखे। भूरालाल प्यार का दुश्मन है। उसने हमारा पता खेतपलिया वालों को बताया। खेतपलिया वालों ने कारू लाल से दो लाख लेकर हमें पकड़वाया। हम दोनों इतने खुश थे कि भगवान से भी नहीं देखा गया। भगवान से दुआ है कि प्यार करने वालों को कभी जुदा न करें।

 

100 बार जान कुर्बान -
 कमलेश ने  लिखा- मैं जीना तो चाहता था, लेकिन मैंने उससे वादा किया था। तिलस्वा महादेव मंदिर में महादेव के सामने वचन दिया था कि जिंदगी भर साथ निभाऊंगा। उसने मेरा बहुत ख्याल रखा। उसके लिए 100 बार जान कुर्बान है। 

हमारी अधूरी कहानी -

प्यार जात, समाज, रंग, रूप नहीं देखता। इसमें मेरे घरवालों की कोई गलती नहीं है। उन्हें तो पता भी नहीं था कि मैं आज रात घर आने वाला हूं। 10 महीने बाद आज घर आया हूं। उनकी याद आई तो मिलने चला आया।
डायरी के अंतिम पेज पर लिखा- हमारी अधूरी कहानी। अंग्रेजी में लिखा
- M.K. I miss you M.K.

Top