पी.जी.कॉलेज में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर संगोष्‍ठी आयोजित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच एवं वन विभाग नीमच के संयुक्त तत्वाधान मे गुरूवार को रूसा सभागार मे लोक माता देवी अहिल्या बाई के 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राकृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण मे अहिल्या बाई की दृष्टि समाज के पंच परिवर्तन के विषय पर आयोजित संगोष्ठी में इतिहासकार डॉ.सुरेन्द्र सिंह शक्तावत मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने देवी अहिल्या बाई के जीवन एवं उनके आदर्शों को इतिहास के दृष्टीकोण से विस्तार से व्याख्यान किया। विश्वदेव शर्मा अध्यक्ष जन भागीदारी ने देवी अहिल्या बाई द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों का व्याख्यान किया।

विशिष्ट अतिथि शरद जाटव (वन परिक्षेत्र अधिकारी नीमच) द्वारा संगोष्ठी के मुख्य उद्देश्य, देवी अहिल्या बाई के जीवन आदर्श एवं उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण में किए गए एतिहासिक कार्यों को विस्तारपूर्वक समझाया। डॉ.रचना राजौरा ने देवी अहिल्या बाई के आर्थिक उत्थान के कार्यों पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। समारोह की अध्यक्षता डॉ प्रशांत मिश्रा प्राचार्य द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय जोशी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे आभार डॉ.जगदीश चन्द्र आर्य ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ.एच.के.तुगनावत, डॉ.अर्चना पंचोली, डॉ.गिरिराज शर्मा, डॉ.आर.सी.वर्मा, डॉ.महेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

Top