कांग्रेस का नेतृत्व ऐसा होना चाहिए जो भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ सके, ब्लॉक कांग्रेस शहर 1 की बैठक संपन्न | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़। शहर ब्लॉक 1 के कांग्रेस के सभी जाबाज साथियों की बैठक  8 जून 2025 को नीमच सिटी स्थित श्रीनाथ गार्डन में दोपहर 2:30 बजे रखी गई, जिसमें उपस्थित केंद्रीय पर्यवेक्षक सांसद भजनलाल व पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत व अन्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहें। अतिथियो ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ से कॉग्रेस को मजबूत बनाने, जनविरोधि नीतियों को लेकर भाजपा सरकार के विरुद्ध जनहित में सड़क पर दमदारी से लड़ाई लड़े और कॉनग्रेस् के हर कार्यक्रम में सहभागिता निभाकर अपनी  उपस्थिति दर्ज कराएं।


नीमच सिटी के श्रीनाथ गार्डन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और धौलपुर-करौली से लोकसभा सांसद भजनलाल जाटव ने शहर ब्लॉक कांग्रेस 1 के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान को लेकर जाटव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। नेताओं की सिफारिश पर जिला अध्यक्ष और विधायक के लिए टिकट नहीं दिए जाएंगे। उन्होने कहा की ब्लॉक और मंडल स्तर तक जाएंगे पर्यवेक्षक। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत ब्लॉक और मंडल स्तर तक पर्यवेक्षक जाएंगे। संगठन में अनुशासन को सख्ती से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व ऐसा होना चाहिए जो भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ सके। जाटव ने कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो डर गए वह भाजपा में चले गए। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने मोदी को झुकाने का काम किया है। इस अवसर पर स्वागत भाषण ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर ने दिया व सभी मंचासिन अतिथियों पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, डॉक्टर संपत जाजू,अनिल चोरसिया, मधु बंसल, तरुण बाहेती, महेश वीरवाल, गजेंद्र यादव, आदि का कांग्रेसी दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन मनोहर अब ने किया वही आभार धर्मेंद्र परिहार ने माना। इस अवसर पर महेश पाटीदार, बृजेश मित्तल, ओम दीवान, पार्षद भारत अहीर, हिदायत उल्ला खान, इकराम पहलवान, इकबाल हुसैन, हुसैन कारपेंटर, सुरेश पटेल, उमराव सिंह राठौर, बेबी मेहरा, पीतांबर बागोरा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Top