पवन पाटीदार बने पॉवरफूल नेता भाजपा ने दिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज
भाजपा जिलाध्यक्ष के बाद अब पवन पाटीदार पॉवर फूल नता बनकर उभरे हैं। उन्हें भाजपा संगठन ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा में अलग राजनीति कर रहे हैं पवन पाटीदार ने भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए अपना नेटवर्क बनाया था और गांव-गांव अपने समर्थकों की एक बड़ी फौज की। लगातार सक्रियता के चलते पवन पाटीदार एक बार फिर बड़े नेता के रूप में उभरे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए वे नीमच विधानसभा के दावेदार भी बने थे लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं देते हुए उन्हें संगठन में ही बने रहने के लिए कहा था। पार्टी का आदेश मान वे संगठन में सक्रिय रहे और फिर कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष पद से भी हट गए थे। ऐसे में बड़ा सवाल बन रहा था कि पवन पाटीदार का राजनीति भविष्य क्या होगा। हाशिए पर जाएंगे या फिर सक्रिय राजनीति मे रहेंगे। पार्टी हाईकमान ने उनकी सक्रियता का ध्यान रखा और उन्हें नीमच उठाकर भोपाल बुला लिया और पूरे प्रदेश के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बना दिया।  विधायक परिहार ने साफ बांध किया सम्मान 

पवन पाटीदार के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने निवास पर साफ बांधकर सम्मान किया। विधायक परिहार ने पवन पाटीदार को शुभकामनाएं दी।

Top