नीमच में दिव्यांग खिलाड़ियों का जोश चरम पर, ज़िले का सबसे बड़ा समारोह बना आकर्षण |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के परिसर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्‍या में दिव्यांगजनों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सज्‍जनसिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्‍वाति चौपड़ा, जिला अध्यक्ष वंदना खण्‍डेलवाल, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव द्वारा मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलन से किया गया। इसके पश्चात उप संचालक सामाजिक न्याय पराग जैन, एसडीएम संजीव साहू,अभिलाषा शर्मा, डीईओ एस.एम. मांगरिया, खुमान कुंवर एवं सुनील तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर किया। दिव्यांग सामाजिक सेवा संस्थान के कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, हेमंत हरित, नीलेश पाटीदार, लोकेश चांगल, विभिन्न दिव्यांग संगठनों के पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, रेडक्रॉस सदस्य एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Top