उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी के निर्देश, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ । कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने जिले की उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन और निरंतर फॉलोअप को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय मातृ मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का प्रथम त्रैमास में पंजीकरण कर उच्च जोखिम वाली महिलाओं का पहचान की जाए और उनका नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि प्रसव की संभावित तिथि के सात दिन पूर्व महिला को बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कराकर चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाए। जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाए और सीएचओ स्तर तक निरंतर फॉलोअप किया जाए।बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. खद्योत, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील, ओआईसी स्वास्थ्य पराग जैन, जिला चिकित्सालय के स्त्री रोग विशेषज्ञ, खंड चिकित्सा अधिकारी और मृतक महिलाओं के परिजन उपस्थित रहे। बैठक में अप्रैल से नवंबर तक हुई 9 मातृ मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा की गई और सुधार हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

Top