मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रमिकों को दी आर्थिक मजबूती, नीमच में बड़ा लाभ |  @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबल योजना के अंतर्गत मंगलवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के 7,227 श्रमिक परिवारों को 160 करोड़ रुपए की सहायता राशि अंतरित की। इस अवसर पर नीमच जिले के 84 श्रमिक परिवारों को 1 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। जिले के एनआईसी कक्ष में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें श्रम विभाग के अधिकारी एवं लाभार्थी श्रमिक परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नीमच द्वारा महिलाओं के लिए 22 दिसंबर 2025 से नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। 31 दिवसीय इस प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग की ग्रामीण महिलाओं को आवास, भोजन एवं नाश्ता नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। वहीं, शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र-7 पर नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 53 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गईं।

Top