इनरव्हील क्लब नीमच ने वृद्धजनों और मूकबधिर बच्चों को वितरित किए वस्त्र | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | सेवा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संस्था इनरव्हील क्लब की नीमच शाखा ने स्थानीय रेडक्रॉस भवन में सेवा प्रकल्प का आयोजन किया। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए वृद्धआश्रम और मूकबधिर विद्यालय के वृद्धजनों और छात्रों को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और ओलिवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण कर पीडीसी संगीता जोशी ने किया। इनरव्हील प्रार्थना का वाचन सचिन प्रेरणा शर्मा ने किया। अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृद्धजनों और मूकबधिर बच्चों की सेवा का अवसर पाकर वे अभिभूत हैं। वृद्धजनों के वस्त्र पूर्व अध्यक्ष रजिया अहमद और मूकबधिर छात्रों के ऊनी वस्त्र ज्योति वधवा द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष ललिता मंडवारिया, सिम्मी सलूजा, हेमांगिनी त्रिवेदी और सरिता पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी ने किया और आभार सिम्मी सलूजा ने माना।

Top