मंदसौर आगमन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से मिला नीमच प्रतिनिधिमंडल, संगठन विस्तार और 28 सितंबर नीमच दौरे को लेकर हुई अहम चर्चा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर आगमन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  यश घनघोरिया  एवं राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी  शिवि चौहान  से नीमच युवा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। यह मुलाकात नीमच युवा कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वैभव अहीर के नेतृत्व में हुई। प्रतिनिधिमंडल में नीमच विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, नीमच ब्लॉक अध्यक्ष गौरव गोयल, बंटी जाट, दीपक नागदा, जिला सचिव राहुल अहीर, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित गुर्जर, कुकडेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद धनगर, रविन्द्र सिंह तोमर, गोलू यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। वहीं 28 सितंबर को नीमच आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया जी के स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस मुलाकात को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

Top