नीमच टुडे न्यूज | भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर बुधवार को नीमच आ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद उनका नीमच में पहला दौरा है। उनके दौरे को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। श्री टेलर नीमच आकर सुबह 10 बजे भादवामाता के दर्शन करेंगे उसके बाद 11 बजे शिवाजी सर्कल पर, 12 बजे फव्वारा चौक और दोपहर एक बजे भाजपा कार्यालय में अटल युवा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उसके बाद जावद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जावद के कार्यक्रम के बाद प्रस्थान कर जाएंगे।
कमलेश धनगर के नेतृत्व में किया जायेगा स्वागत...

भाजपा के युवा नेता कमलेश धनगर मित्र मंडल द्वारा कैंट थाने में सामने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए कमलेश धनगर मित्र मंडल द्वारा बड़े पैमान पर तैयारी की जा रही है।
-कन्हैयालाल पुरोहित के नेतृत्व में होगा स्वागत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का भाजपा नेता कन्हैयलाल पुरोहित के नेतृत्व में जवासा चौराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए 101 किलो माला तैयार की गई है। युवाओ की भीड़ के साथ भाजपा प्रदेशायक्ष का स्वागत किया जाएगा।