नीमच टुडे न्यूज़ | सेन समाज के प्रति समर्पण और सक्रिय सामाजिक कार्यों को देखते हुए ग्राम मोरवन निवासी युवा यशराज सेन (पिता धनश्याम सेन) को सेन शक्ति महा संगठन द्वारा नीमच जिला युवा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति मध्य प्रदेश सेन शक्ति महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सैन, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दर्शन सेन, राकेश वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष कामिनी सेन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सराठे की अनुशंसा पर की गई। यशराज सेन की नियुक्ति से सेन समाज सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समाजजनों, परिवारजनों, इष्ट मित्रों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सोशल मीडिया और प्रत्यक्ष रूप से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सैन ने यशराज सेन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा युवाओं में सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी।