दुग्ध उत्पादन से आत्मनिर्भर बनी चंदाबाई, पशुपालन ने दिया आर्थिक संबल—नीमच कलेक्टोरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया राष्ट्रगान व वंदे मातरम् का सामूहिक गायन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के ग्राम भाटखेड़ी निवासी चंदाबाई पाटीदार ने पशुपालन को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाकर आर्थिक समृद्धि की मिसाल पेश की है। चंदाबाई वर्तमान में दुग्ध उत्पादन के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 50 हजार रुपये की आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। उन्होंने आठ वर्ष पूर्व मात्र तीन गायों से पशुपालन की शुरुआत की थी। वर्तमान में उनके पास 10 गायें हैं, जिनमें से 4 दुग्ध उत्पादन कर रही हैं और 6 गर्भवती हैं। वे प्रतिदिन लगभग 40 लीटर दूध डेयरी को विक्रय करती हैं। चंदाबाई ने आधुनिक पशुशाला का निर्माण किया है |

जिसमें पक्का फर्श, चारा होदियां और पानी के लिए ऑटोमेटिक टब लगाए गए हैं। पशुओं को संतुलित आहार, मिनरल मिक्चर एवं गुणवत्तायुक्त पशु आहार देने से दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है। अधिक मादा बछियों के लिए वे सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान करवा रही हैं। इधर, कलेक्टर कार्यालय नीमच में गुरुवार को सामूहिक राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। एडीएम  बी.एस. कलेश की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के पश्चात शासकीय कार्यों की शुरुआत की गई।

Top