नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच टुडे द्वारा वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन महामंडलेश्वर गुरूजी श्री सुरेशानंद जी शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चौपड़ा और सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू द्वारा नीमच टुडे आफिस पर किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर गुरू जी सुरेशानंद जी शास्त्री ने कहा पत्रकारिता के क्षेत्र में नीमच टुडे निष्पक्षता से कार्य कर रहा है। नीमच टुडे का वार्षिक कैलेंडर सनातन संस्कृति को दर्शाता है। वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चौपड़ा ने कहा नीमच टुडे की धारा जनता के हित में चलती है और सम-समायिक मुद्दों को उठाती है। एडीटर राकेश सोन लंबे समय से पत्रकारिता कर अपनी निर्भिक, निष्पक्ष पहचान बनाई है। सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू ने कहा नीमच टुडे पत्रकारिता के क्षेत्र में अलग पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम नीमच टुडे न्यूज स्टूडियो में हुआ। नीमच टुडे के एडीटर राकेश सोन ने संचालन करने के साथ सभी का अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीमच टुडे परिवार के अंकित जेरिया, राजा कुरैशी, हेमंत यादव, तन्वी लखेरा, अंजू मेघवाल, अर्पित जेरिया, नदीम शेख, अमान खान सहित स्टाफ सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।