नीमच रिंग रोड को लेकर बड़ी पहल, कलेक्टर हिमांशु चंदा ने किया निरीक्षण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्‍टर हिमांशु चंदा ने मंगलवार को नीमच शहर के प्रस्‍तावित रिंग रोड़ जो चीताखेड़ा मेन रोड़ से जयसिहपुरा होते हुए डूंगलावदा तक पहुंचेगा। इस रिंग रोड का निरीक्षण कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया और आवश्यक निर्देश जारी किए। रिंग रोड़ निर्माण के लिए उपलब्‍ध शासकीय जमीन, निजी जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही और रिंग रोड़ निर्माण के लिए जमीन पर सीमा चिंह लगाने के कार्य का निरीक्षण कर जानकारी ली। कलेक्टर चंद्रा ने भू-अर्जन की कार्यवाही तेजी से पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण दौरान एडीएम बी.एस.कलेश, एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार संजय मालवीय, डॉ.अजेन्‍द्रनाथ प्रजापति, राजस्‍व व लोक निर्माण विभाग की टीम, सदस्‍य उपस्थित थे। 21 किलोमीटर का होगा रिंग रोड लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने निरीक्षण दौरान अवगत कराया 21.10 कि.मी.के इस रिंग रोड़ का होगा। जो नीमच बायपास से शुरू होकर जयसिहपुरा, बघाना होते हुए सगरना जुड़ेगा। इन गांवों से गुजरेगा रिंग रोड प्रस्‍तावित रिंगरोड़ से जयसिंहपुरा, अरनिया कुमार, धनेरिया कलां, खडावदा, चंगेरा एवं सगराना निकलेगा। इस रिंग रोड के बनने के बाद इन गांवों के ग्रामीणों और किसानों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्‍ध होगी।

Top