नीमच टुडे न्यूज | झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों की एक महत्वपूर्ण बैठक अमन प्रिकास्ट परिसर में संपन्न हुई, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों के हितों के संरक्षण और विकास के उद्देश्य से उद्योग संघ झांझरवाड़ा के गठन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए अमन प्रिकास्ट के सुनील सिंहल के नाम का प्रस्ताव सुमित जागेटिया द्वारा रखा गया, जिसे उपस्थित सभी उद्योगपतियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके पश्चात सीए दिलीप मित्तल (व्योम एग्रो) को संगठन का सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही पूरी कार्यकारिणी का गठन भी सहमति से किया गया।
सुमित जागेटिया (मालवा पेट्रो केमिकल) को उपाध्यक्ष, सुयश ऐरन (शाकंभरी इंडस्ट्रीज) को कोषाध्यक्ष तथा अली हुसैन (नीमच कमर्शियल) को सह सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुशील गट्टानी (गट्टानी हर्ब) एवं परेश सालगिया (वीर इंडस्ट्रीज) को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में साबिर भाई, रोहित जैन, अनूप चौरसिया, हातिम भाई, अनिल गोयल, अमर सैनी, विकास गोयल, प्रशांत गोयल, ताहा कपाड़िया, राजेश जायसवाल, निकेश अग्रवाल, सोनू कदम, चंपालाल गुर्जर एवं मनीष मंगल को शामिल किया गया। बैठक में बताया गया कि शीघ्र ही संगठन का विधिवत पंजीयन कराकर औपचारिक रूप से कार्य प्रारंभ किया जाएगा। संगठन के पहले कार्यक्रम के रूप में गणतंत्र दिवस पर एमपीआईडीसी कार्यालय के सामने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।