नीमच टुडे न्यूज | पुलिस थाना यातायात, नीमच द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” थीम पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में किया गया। दिनांक 21 जनवरी 2026 को स्प्रींगवुड स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, रोटरी क्लब के सदस्य और करीब 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यातायात पुलिस ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क पर सतर्क रहने की जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म दिखाकर छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्कूल बसों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। जांच में बीमा, फिटनेस, चालक लाइसेंस, फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस सिस्टम, इमरजेंसी विंडो और अग्निशामक यंत्र आदि की स्थिति जाँची गई। जिन कमियों की पहचान हुई, उन्हें स्कूल प्रशासन द्वारा सुधारने के लिए पाबंद किया गया। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें, स्टंटबाजी न करें और चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म न लगाएं। भविष्य में नियम उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।