भाजपा को मिला नया नेतृत्व, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिलने पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। यह शिष्टाचार भेंट नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई, जहाँ विधायक सखलेचा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर  सखलेचा ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूती देगी। विधायक सखलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को नितिन नबीन के नेतृत्व में नई गति मिलेगी। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होकर देशभर में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

Top