नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच परोपकार और मानव सेवा के क्षेत्र में अग्रणी, अखिल विश्व णमोकार प्रेम मंडल नीमच द्वारा आज श्री सांवर मल जी कांठेड़ का तृतीय देहदान घोषणापत्र जिला चिकित्सा महाविद्यालय नीमच में प्रस्तुत किया गया। इसे श्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा के हाथों और मंडल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वीकार किया गया। इस अवसर पर डॉ. फातिमा भोपाल वाला, डॉ. इति मंत्री और डॉ. मृदुल त्रिपाठी ने कहा कि देहदान मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि एक देह का उपयोग 100 वर्षों तक चिकित्सा शिक्षा में होता है और हजारों छात्र इससे लाभ उठाकर समाज सेवा में समर्पित होते हैं। मंडल अध्यक्ष पारस कांठेड़, सचिव जितेंद्र सखलेचा, पूर्व अध्यक्ष मनोहर शंभू बम्ब, उपाध्यक्ष आशा सांभर, अन्य सदस्य रेखा जैन, अनिल बोडावत, मुकेश नानावटी, सुरेन्द्र बम्ब, मंजू कांठेड़, महावीर रांका सहित कई सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर देहदान को महादान करार देते हुए इसे समाज में बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।