चीताखेड़ा लूट कांड फर्जी निकला, महिला ने गढ़ी थी झूठी कहानी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जिले के चीताखेड़ा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े रिवाल्वर के बल पर लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। महिला ने पुलिस को बताया कि साढ़े ग्यारह बजे मोटरसाइकिल से आए दो युवक और एक अधेड़ महिला, रोगी बनकर इलाज के बहाने घर में घुसे और रिवाल्वर तानकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा के चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान कई विरोधाभास सामने आए। सख्ती से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि लूट की यह पूरी कहानी मनगढ़ंत थी। पता चला कि महिला ने स्वयं दो अलग-अलग बार गांव के ही एक जौहरी के यहां जाकर सोने-चांदी के आभूषण बेच दिए थे और बाद में झूठी लूट की कहानी गढ़ी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का पर्दाफाश कर दिया।

Top