दारा सिंह के दांव ने भाजपा की करा दी किरकिरी जो काम अधिकारियों से कराना थे, वे मीडिया के सामने हो गए असहज| @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | भाजपा के मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव के एक दाव ने जहां भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी करा दी वहीं खुद को नगरपालिका में असमर्थ साबित कर दिया।  दारा सिंह यह भूल गए कि वे भाजपा के मंडल अध्यक्ष होने के साथ नगरपालिका में सभापति और पार्षद भी है। जो काम उनके एक फोन पर होन चाहिए था, वह काम फोन पर कराने के बजाय मीडिया में बयान देकर  खुद देकर खुद को नगरपालिका में असमर्थ साबित किया वहीं भाजपा संगठन की भी शहर में किरकिरी कराई।  दारा सिंह यादव ने अपने वार्ड के एक टंकी को सफाई को लेकर सवाल उठाए और कहा टंकी की सफाई हुई नहीं बल्कि तारीख लिख दी। इसके लिए उन्होंने मीडिया को बुलाया, बयान दिया और नगरपालिका के अधिकारियों पर आरोप लगाए। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि दारा सिहं यादव खुद नगरपालिका में पार्षद होने के साथ मजबूत सभापति  है और भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी है। उनके पास थ्रीपल पॉवर है, लेकिन वे भूल गए कि उनके पास पॉवर भी है या नहीं।  उनके इस बयान से जहां पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है वहीं वे खुद असमर्थ साबित हो रहे हैं। जबकि होना यह चाहिए था कि नगरपालिका अधिकारियो को मौके पर बुलाकर फटकार लगाते और गलत तारीख लिखने पर निलंबित कराते लेकिन लगता है कि उनके पास सिर्फ नाम के पद है, काम के नहीं।

Top