नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार जिले में क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत पशुपालकों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से सभी ग्रामों को क्षीर धारा ग्राम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में चयनित 104 ग्रामों में 100 प्रतिशत टीकाकरण, पशु टेगिंग, कृत्रिम गर्भाधान एवं नस्ल सुधार का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में आत्मा योजना के माध्यम से ग्राम जूनीबावल, छायन एवं ग्वाल तालाब में पशुपालक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
शिविर में पशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रजनन एवं नस्ल सुधार पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा सफल पशुपालकों के अनुभव भी साझा किए गए। इसी दिन जिले में शासकीय भूमि संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं एसडीएम संजीव साहू के मार्गदर्शन में राजस्व एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम ने नीमच शहर के रावणरूंडी क्षेत्र में लगभग एक लाख रुपये मूल्य की 0.010 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया तहसीलदार डॉ. अजेंद्र नाथ प्रजापति ने बताया कि सर्वे नंबर 1558 की भूमि पर बने अवैध निर्माण को हटाकर जमीन को पुनः शासकीय अभिलेखों में सुरक्षित किया गया है। प्रशासन द्वारा जनहित में विकास योजनाओं एवं शासकीय भूमि संरक्षण के लिए निरंतर कार्रवाई जारी है।