एमपी ई-सेवा पोर्टल से मिलेंगी 26 विभागों की 500 सेवाएं, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल लाभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | प्रदेश में दुग्ध उत्पादन दोगुना करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार “हिरण्यगर्भा अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पशुओं में नस्ल सुधार, टीकाकरण, पोषण, टैगिंग और उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में नीमच जिले में जिला ब्रीडर प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसमें 20 से अधिक गाय या भैंस पालने वाले प्रगतिशील पशुपालकों को शामिल किया गया है, जिससे नस्ल सुधार और आय वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी ई-सेवा पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक 26 विभागों की लगभग 500 सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकेंगे। यह पोर्टल नागरिकों को घर बैठे सरकारी सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा और डिजिटल सुशासन को मजबूत बनाएगा।

Top