नीमच टुडे न्यूज़ | शासकीय आयुर्वेद औषधालय अलोरी गरवाडा द्वारा ग्राम डोरई में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 66 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, श्वास, कास, रक्तचाप, प्रमेह सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गईं। बीपी जांच, मौसमी रोगों से बचाव, तनाव मुक्ति, दिनचर्या और पोषण संबंधी परामर्श भी दिया गया। शिविर में डॉ. धीरज डावर सहित स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवाएं प्रदान कीं। इधर, जावद एसडीएम प्रीति संघवी द्वारा आमलीभाट निवासी अमित पाटीदार की डूबने से मृत्यु पर उनके परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। वहीं, नीमच जिले के मोरका और मनासा औद्योगिक क्षेत्रों में रिक्त भूखंडों के आवंटन हेतु 1 से 15 फरवरी 2026 तक EOI आमंत्रित किए गए हैं।