कायस्थ समाज नीमच ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कायस्थ समाज नीमच द्वारा कायस्थ कुल विभूति नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन, विचारों और देश सेवा के महान कार्यों को स्मरण किया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सक्सेना ने नेताजी को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उन्होंने आज़ाद हिंद फौज की स्थापना कर स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान दिया। संरक्षक ब्रजेश सक्सेना ने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” नारे को युवाओं में ऊर्जा का स्रोत बताया। संरक्षक अजय भटनागर ने युवाओं से नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कायस्थ महिला मंडल की  कृष्णा निगम ने नेताजी की देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। सचिव नितिन सक्सेना ने बताया कि नेताजी ने महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” की संज्ञा दी थी।   सुमन श्रीवास्तव ने महिला फौज की स्थापना को ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम संयोजक आलोक श्रीवास्तव ने देशभक्ति पर आधारित शेर के माध्यम से भावनात्मक संदेश दिया। संचालन राजेश जौहरी ने किया। इस अवसर पर प्रीति सक्सेना, कीर्ति श्रीवास्तव, बसंत गौड़, संजय भटनागर, दिलीप निगम, मनीष श्रीवास्तव सहित कई समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी प्रचार सचिव पंकज श्रीवास्तव ने दी।

Top